अखबारों के माध्यम से लगातार यह सूचना दी जा रही है कि केदारनाथ यात्रा 2025 को शासन प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं। किन्तु भूमिगत स्तर पर ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। 31 जुलाई 2024 की प्राकृतिक आपदा की बाड़ से जहां जहां भू स्खलन हुआ था उन सभी स्थानों पर कार्य नही किया गया है। केदारनाथ ट्रेड यूनियन का नेतृत्व कर्ता अवतार सिंह नेगी ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तो पाया कि यात्रा मार्ग यात्रा के लिए तैयार नहीं है।
इस वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है।
आपदा राहत कोष घोटाला
31 जुलाई 2024 को केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा आयी थी जिसके लिए सरकार ने 9 करोड़ 80 लाख की धनराशि राहत कोष के रूप में दी थी, लेकिन प्रशासन इसको वितरित करने में असफल है और अभी तक सिर्फ कुछ गिने-चुने लोगों को ही इस धन राशि का अंश मिला है बाकी सभी लोग इस आपदा राहत कोष के धन से वंचित हैं इसलिए केदारनाथ मजदूर संघ के मजदूर 9 करोड़ 80 लख रुपए की धनराशि को घोटाला बता रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें