एकदम से सुनाई देने लगी बस में चीखने चिल्लाने की आवाजें, Rudraprayag के नजदीक सड़क के किनारे पलटी बस- Rudraprayag के निकट नारकोटा से कुछ ही दूरी पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस वाहन चालक के काबू से बाहर होकर अचानक से पलट गई जिसमें 30 से 35 यात्री सवार थे। यह घटना 16 फरवरी 2024 सुबह 11:00 बजे की है यह बस द्वाराहाट से देहरादून जा रही थी अचानक से बस में लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाज़ सामने आई, और कुछ ही सैकड़ो के अंदर बस सड़क पर पलट गई । तुरंत Rudraprayag के SHO फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और जिन लोगों को चोटें आई थी उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है, कि बस पलटने के बाद से ही वाहन चालक लापता है। जिस स्थान यह बस पलटी वहां पर नीचे की तरफ मिट्टी का काफी बड़ा ढेर था यदि मिट्टी का देर ना होता तो शायद यह दुर्घटना कई लोगों की जान ले सकती थी।
Rudraprayag के निकट बस पलटी
सुबह 11:00 के आसपास नारकोटा के पास बस पलटने की खबर सामने आई। यह स्थान रुद्रप्रयाग जिले के क्षेत्रातंर्गत आता है। खबर सुनते ही Rudraprayag के SHO मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी। रोडवेज बस का नंबर UK07PA2852 है। बस के पलटने का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस अभी इसका कारण पता करने में जुटी हुई है, इस प्रकार की घटनाओं से बचाना है तो वाहन चालकों के लिए विशेष सलाह दी जाती है कि वह गति पर नियंत्रण रखें। और सुरक्षित अपने घरों तक पहुंचे, और जो यात्री वाहन में यात्रा कर रहे हैं उनको भी सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाइए, क्योंकि वाहन चालक ही वर्तमान में सबसे बड़ा सेवा धर्म कर रहे हैं। आवागमन के लिए वर्तमान में सबसे बेहतर विकल्प मोटर वाहनों का ही है। इसलिए वाहन चालकों को सुझाव दिया जाता है कि वह नियंत्रित गति से सड़कों पर चलें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें