स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित माधव चिकित्सालय नारायणकोटी के द्वारा Tulanga गांव में चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्थानीय भाषा में ग्रामीणों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को समझाने का प्रयास किया गया और उनको स्थानीय भाषाओं में ही सभी जानकारियां दी गई। चिकित्सा शिविर मे आये 'डॉ बिपिन भारद्वाज' और उनकी टीम का व्यवहार ग्रामीणों को बहुत पसंद आया। उन्होंने बताया कि पहाड़ की ग्रामीण महिलाएं ऊंचाई वाले स्थानों से बहुत भारी समान लाती है जिससे कि उन्हें बुढ़ापे में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। जिस दर्द का इलाज सभी के लिए पूर्णतः संभव नहीं होता है । डॉ बिपिन भारद्वाज ने कहा कि इस क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी है। उन्होंने सड़क की स्थिति को देखते हुए पाया कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को बहुत अधिक दिक्कतों का सामना करते हुए बहुत दूर के अस्पतालों में जाना पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि गर्भावस्था के दौरान भी महिलाएं उपयुक्त उपचार हेतु माधव चिकित्सालय नारायणकोटी से भी उपचार प्राप्त कर सकती है।
मंगलवार, 26 दिसंबर 2023
Tulanga गांव में चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
डॉ बिपिन भारद्वाज वर्तमान में माधव चिकित्सालय नारायणकोटी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टर भारद्वाज पूर्व में YATHARTH Supper Speciality Hospital Greater Noida में आकस्मिक विभाग में इंचार्ज रह चुके हैं। YATHARTH HOSPITAL दिल्ली में 400 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है। जिसमें 112 critical care beds और 9 Modular और अन्य Operation Theatres है। यह हॉस्पिटल Neurology,Cardiology,Urology,Gastroenterology and Surgical Gastroenterology,Nephrology,Pulmonology, Oncology, Neurosurgery,Joint Replacement and Sports Medicine, Cardiovascular and Thoracic Surgery, Orthopedics including Spine Surgery, Plastic and Reconstructive Surgery, इसके अलावा अस्पताल मां और बच्चे के लिए उन्नत देखभाल और आकस्मिक सुविधाओं के साथ ही अन्य बेहतरीन सुविधाओं के लिए भी जाना जाता है। 17 दिसंबर 2023 को माधव चिकित्सालय नारायणकोटी में आयोजित एक सभा में डॉक्टर कपिल ने बताया कि "डॉक्टर भारद्वाज ने समाज सेवा के भाव से Supper Speciality Hospital YATHARTH को छोड़कर दुर्गम इलाकों में जरूरतमंदों, असहाय, वंचित, की सेवा का मार्ग चुना। "
अक्सर यह पाया गया है कि शहरों में बसे लोग चिकित्सा सुविधाओं के बहुत ही करीब रहते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के धनी व्यक्ति भी शहरों में बस जाते हैं जिस कारण वह भी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेते हैं। लेकिन कुछ जरूरतमंद गरीब व्यक्ति चिकित्सा सुविधाओं का उचित लाभ नहीं ले पाते हैं। तुलंगा गांव की भी कुछ ऐसी ही स्थिति है, जहां लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ से वंचित रहते हैं सरकार ने इस दुर्गम गांव के लिए स्वास्थ्य की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं की, लेकिन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित माधव चिकित्सालय नारायणकोटी ने इस दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का बेहतर प्रयास किया और प्रत्येक माह इस क्षेत्र में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की बात की। शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देना था शिविर में यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि, जो व्यक्ति पंजीकरण शुल्क अदा करने में सक्षम नहीं है उनका पंजीकरण शुल्क भी माफ किया जाएगा, और यदि उनको कोई गंभीर बीमारी है तो उस गंभीर बीमारी का पूरा इलाज निशुल्क किया जाएगा।
सक्षम व्यक्ति स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी की Official website पर जाकर अपनी स्थिति अनुसार अनुदान कर सकते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें