शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

Kedarkhandi

 Kedarkhandi भारत की एक लेख प्रकाशक वैबसाइट है। यह वैबसाइट निशुल्क रुप से लेख प्रकाशित करती है। इस साइट पर लेख प्रकाशित करने के लिए आपका लेख कम से कम 1500 से 2000 शब्दों के बीच में होना चाहिए या इससे अधिक भी हो सकता है लेख सुस्पष्ट भाषा में लिखा होना चाहिए। और लेख किसी भी भाषा में हो इससे आपके लेख प्रकाशन में कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होगी। 

लेख प्रकाशन कितने समय में होता है

लेख प्रशासन करने का वैसे तो कोई समय निश्चित नहीं है फिर भी लेख की पूरी जांच करने के बाद उसकी स्पष्टता पर ध्यान देकर और उसकी विश्वसनीयता पर ध्यान देकर उसको प्रकाशित किया जाता है यदि लेखक के द्वारा पूरे मानकों के अनुसार लेख लिखा गया है तो लेख को तुरंत प्रकाशित किया जा सकता है। सामान्य तौर पर लेख 24 घंटे से 48 घंटे के बीच में प्रकाशित किया जा सकता है जिसकी सूचना लेखक को त्वरित रूप में प्रदान की जाती है।

लेख किस प्रकार का होना चाहिए।

लेख किसी भी टॉपिक पर हो सकता है लेकिन लेखक से फिर भी यह आशा की जाती है कि लेखक लेख उन टॉपिकों पर ही लिखे जिनको की लोग अधिक सर्च करते हैं और जिनकी लोगों को अधिक आवश्यकता हो‌। जैसे कि वर्तमान में कोई हाईलाइट मुद्दा जिस पर यह संभावना होगी कि यह अधिक सर्च किया जा सकता है। लेख बहुत अधिक बड़ा होना जरूरी नहीं है लेकिन लेख में हर बिंदु को कवर किया जाना आवश्यक है जैसे कब क्यों और कैसे सभी बातों का समाहित होना आवश्यक है। 

लेख में क्या-क्या जोड़ा जा सकता है।

एक लेख में विभिन्न पैराग्राफ ऑडियो वीडियो और फोटो को शामिल किया जा सकता है। लेकिन यह बात ध्यान रखना आवश्यक है कि ऑडियो वीडियो और फोटो के आकार के आधार पर यह सुनिश्चित नहीं किया जाएगा की लेख कितना बड़ा और कितना छोटा है। लेख का आकार सिर्फ और सिर्फ टेक्स्ट के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। फोटो वीडियो और ऑडियो का प्रयोग लेख को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने के लिए किया जा सकता है। बहुत अधिक फोटो वीडियो और ऑडियो लेख मे नहीं जोडे जा सकते हैं। सभी लेखों में एक फोटो ऐड किया जा सकता है या इससे अधिक भी आवश्यकता अनुसार।  लेकिन वीडियो और ऑडियो बहुत अधिक आवश्यक होने पर ही जोड़ा जा सकता है।

लेख के लिए लेखक की क्या जानकारी आवश्यक है।

लेख लिखने के लिए लेखक का नाम और पूरा पते का विवरण होना चाहिए। साथ ही उसकी शैक्षिक योग्यताओं के बारे में विवरण और उसकी अन्य योग्यताएं और उपलब्धियां भी शामिल की जा सकती है (वैकल्पिक) । और लेखक के साथ इस लेख लिखने में किन-किन लोगों ने सहयोग किया उनका नाम भी प्रस्तुत किया जाना चाहिए और किन स्रोतों का अध्ययन करके लेखक ने यह लेख लिखा है यह विवरण देना अति आवश्यक है। यदि लेखक ने स्वयं बिना किसी अध्ययन के अपने अनुभव के आधार पर यह लेख लिखा है तो स्वरचित लेकर रूप में प्रकाशित किया जाएगा। स्वरचित लेख लिखना सबसे बेहतर लेख के रूप में माना जाएगा।

लेख मे क्या सामिल ना करें।

लेखक से यह अपेक्षा की जाती है कि लेख स्वयं की बुद्धि पर आधारित हो और स्वयं के अनुभव पर आधारित हो।  लेखक कभी भी किसी दूसरे को कॉपी करके नहीं लिख सकते हैं। यदि लेखक इस प्रकार कॉफी पेस्ट सामग्री को प्रदर्शित करते हैं । तो यह लेख प्रकाशन की श्रेणी से हटा दिया जाएगा। और लेखक के अन्य लेखों को कभी भी प्रकाशित नहीं किया जाएगा ।और लेखक को ब्लैकलिस्टेड में शामिल कर दिया जाएगा। 

कॉपी पेस्ट सामग्री।

बिना रुचि पूर्ण लेख।

बहुत अधिक फोटो, बहुत अधिक वीडियो ,और बहुत अधिक ऑडियो।

बहुत अधिक भाषाओं का प्रयोग।

अधिक जानकारी के लिए  About पर क्लिक करें। संपर्क करने के लिए Contact us पर क्लिक करें। हमारी नीतियों के बारे में अधिक जानने के लिए Privacy Policy पर क्लिक करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें