Fack Instagram account का क्या करें?
जिस व्यक्ति के नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है। यदि उसके नाम से अपराध किया जाता है। तो कहीं ना कहीं वह व्यक्ति भी तब तक अपराधी माना जा सकता है। जब तक की वह दोषमुक्त साबित न हो। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है आप इस अपराध से कैसे बच सकते हैं। उसके लिए यह पूरी पोस्ट पड़े।
- क्यों बनाए जाते हैं फेक इंस्टाग्राम अकाउंट?
- फेक इंस्टाग्राम अकाउंट की रिपोर्ट किस प्रकार करें?
- रिपोर्ट करते वक्त क्या ध्यान रखें।
- पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट- Fack Instagram account
- और कहां रिपोर्ट करें?
- निष्कर्ष
जिस प्रकार वर्तमान में सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ता जा रहा है। उसी प्रकार सूचनाओं का आदान-प्रदान भी आसानी से किया जा रहा है एक तरफ तो सोशल मीडिया ने लोगों के जीवन को आसान बना दिया है। तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर हो रहे फ्रॉड के लिए सोशल मीडिया जिम्मेदार है। सोशल मीडिया पर कई बार किसी व्यक्ति के नाम से अकाउंट बना दिया जाता है । जिसकी सूचना उस व्यक्ति को भी नहीं होती है। कभी-कभी तो ऐसा होता है जिस व्यक्ति का किसी सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बना है। उसने कभी भी उस सोशल मीडिया का उपयोग भी नहीं किया होता है।
यदि आपके इंस्टाग्राम अकाउंट का डुप्लीकेट अकाउंट या किसी अकाउंट पर आपकी अनुमति के बिना आपकी फोटो और वीडियो शेयर की जाती है। तो आप उस अकाउंट को कैसे बंद करवा सकते हैं?, आगे देखें-
क्यों बनाए जाते हैं फेक इंस्टाग्राम अकाउंट।
कई बार साइबर अपराधी फेक अकाउंट बनाकर जिस व्यक्ति का अकाउंट बन गया उसके नाम से बड़े-बड़े अपराध कर देते हैं। जैसे किसी व्यक्ति से आपके नाम पर पैसे मांग कर या फिर आपके कारोबार की कुछ ऐसी जानकारी मांगी जाती है जो की बहुत गोपनीय होनी चाहिए । या फिर आप जहां भी नौकरी करते हैं वहां की जानकारी ले ली जाती है जिससे कि आपकी नौकरी भी खतरे मे पड सकती है।
अधिकतर साइबर अपराधी इस प्रकार के अकाउंट बनाकर खुद को दूसरा व्यक्ति बताकर आपके बैंक अकाउंट की डिटेल्स ले लेते हैं । और आपके अकाउंट से पैसे निकाल देते हैं। और आपको कुछ भी पता नहीं चलता ।
वर्तमान में साइबर अपराधी आपका फेक अकाउंट बनाकर किसी से अश्लील पिक्चर मांगते हैं । और उसके आधार पर भी लोगों को ब्लैकमेल करते हैं। और उसके बाद जब कानूनी कार्यवाही की जाती है तो, उसमें आप पकड़े जा सकते हैं, और साइबर अपराधी बच निकलते हैं। इसलिए आपका यह कर्तव्य है कि, यदि आपके नाम से फेक अकाउंट बनाए जा रहे हैं तो आपको तुरंत इसको बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए।
फेक इंस्टाग्राम अकाउंट की रिपोर्ट किस प्रकार करें?
सबसे पहले आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉगिन कर लेना है। उसके बाद इंस्टाग्राम अकाउंट की प्रोफाइल में जाना है जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं। उसके बाद राइट साइड में सबसे ऊपर 3 Dot ... पर क्लिक कर देना है। उसके बाद आपके पास कुछ विकल्प दिखाई देंगे उसमें आपको report वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। उसके बाद आपको यह चुनना है, कि आप किसी पोस्ट की रिपोर्ट करना चाह रहे हैं या आप पूरे अकाउंट की रिपोर्ट करना चाह रहे हैं। Something about this account के विकल्प पर आप क्लिक कर देंगे। इसके बाद something else पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको scam or fraud वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद next वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। उसके बाद आपके पास दो विकल्प खुलकर आएंगे उसमें से आपको block वाले विकल्प को चुन लेना है।
- Account login
- Click 3 dots
- Report
- Something about this account
- something else
- next
- block
यह प्रक्रिया यहीं पर खत्म नहीं होती है इसके भी बाद आपको कुछ और करना होता है। इसके बाद प्रत्येक 1 घंटे में आपको अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट से इस इंस्टाग्राम अकाउंट की इसी प्रकार से रिपोर्ट करते रहना चाहिए।
रिपोर्ट करते वक्त क्या ध्यान रखें।
रिपोर्ट करता को यह ध्यान रखना आवश्यक है कि आपके पास फेक इंस्टाग्राम अकाउंट का एक screen shot होना चाहिए। account name इंस्टाग्राम अकाउंट का user name और यदि आपके पास फेक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा किसी के साथ की गई वार्तालाप के स्क्रीनशॉट हो तो आप इनको भी रिपोर्ट में शामिल कर सकते हैं।
पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट- Fack Instagram account
यदि आप सीधे तौर पर पुलिस थाने में जाते हैं तो आपको वहां से जाने को कहा जाएगा। लेकिन फिर भी आपको एक एप्लीकेशन पूरे विवरण के साथ वहां दे देने है । जिससे कि आपके अकाउंट से जो भी गलत कृत्य किए जाएंगे उसके लिए आपको दोषी नहीं ठहराया जाएगा।
उसके बाद आपको
National cyber crime reporting portal पर एक रिपोर्ट दर्ज कर देनी है। यहां रिपोर्ट करना निशुल्क है। या फिर आप साइबर क्राइम की हेल्पलाइन
1930 पर भी इस फेक इंस्टाग्राम अकाउंट की सूचना दे सकते हैं।
और कहां रिपोर्ट करें?
यदि किसी ने आपके फोटो को किसी Instagram account में उपयोग किया है और आप उनको हटाना चाहते हैं । तो आपको इस लिंक पर क्लिक करके https://help.instagram.com/contact/636276399721841 एक फॉर्म भर देना है। और उस अकाउंट से जिस पोस्ट को हटाना चाहते हो उसका एक screen shot लगा देना है।
निष्कर्ष
यदि आपके नाम से किसी भी प्रकार का फेक अकाउंट बनाया जाता है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है आपको धैर्य के साथ कार्य करना है। यदि कोई आपकी अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से share कर रहा है, तो भी आपको घबराना नहीं है । आपको ऊपर बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना है।
यह जानकारी सभी के पास होना बहुत जरूरी है। इस पोस्ट का लिंक अधिक से अधिक लोगों तक अवश्य पहुंचाइये जिससे कि लोग इस प्रकार की समस्याओं का समाधान पा सकें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें