माधव चिकित्सालय नारायणकोटी के द्वारा Medical Camp - तुलंगा गांव में 26 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में सभी ग्राम वासियों को निशुल्क दवाई वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम वासियों को अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस कैंप में माधव चिकित्सालय नारायणकोटी गुप्तकाशी की टीम तुलंगा गांव में जाएगी और वहां निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
तुलंगा गांव में मेडिकल कैंप
रुद्रप्रयाग जिले के तुलंगा गांव में 26 दिसंबर 2023 को माधव चिकित्सालय नारायणकोटी के द्वारा एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा ग्राम वासियों को उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राम वासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सिर्फ एक पर्चा बनाना होगा। पर्चा बनाने के बाद ग्राम वासियों को निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी और निशुल्क ब्लड प्रेशर जांच, निशुल्क शुगर जांच और निशुल्क E.C.G जांच की जाएगी। इस कैंप में सभी ग्राम वासियों को अपने स्वास्थ्य की जांच आवश्यक रूप से करनी चाहिए, क्योंकि लगातार संक्रामक बीमारियां बढ़ती जा रही है।
माधव चिकित्सालय नारायणकोटी
केदारनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन इस क्षेत्र में बड़े अस्पताल का अभाव है। यहां किसी भी इलाज के लिए लोगों को कम से कम 50 से 60 किलोमीटर की दूरी को तय करना पड़ती है। यदि कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है तो वह अस्पताल पहुंचने से पहले मर जाता है। यह देखते हुए स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी ने केदारनाथ धाम में स्थित गुप्तकाशी के निकट नारायणकोटी में माधव चिकित्सालय स्थापित किया। क्षेत्र के लोगों को कम कीमत में बेहतर उपचार देने की व्यवस्था इस संस्था के द्वारा की जाती है। इस संस्था का यह दावा रहता है कि," गरीबों के लिए पूर्ण रूप से मुक्त इलाज दिया जाएगा।" स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी की टीम विभिन्न गांव में जाकर निशुल्क दवाई वितरण के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान कर रही है।
Medical Camp मे सुविधाएं
इस कैंप में दवाई वितरण के साथ ही अन्य निम्न सुविधा प्रदान की जाएगी।
- निशुल्क ब्लडप्रेशर जांच
- निशुल्क शुगर जांच
- निशुल्क E.C.G जांच
आपकी स्वास्थ्य देखभाल टीम को किसी समस्या का निदान करने में मदद करने के लिए नियमित रूप से रक्तचाप मापें । यदि आपका रक्तचाप बहुत अधिक है तो आपकी स्वास्थ्य देखभाल टीम इसको नियंत्रित करने के लिए कदम उठा सकती हैं। जब शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन पाता या इसका ठीक से उपयोग नहीं हो पता तो डायबिटीज के मरीज का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसे दिल का दौरा, किडनी की बीमारी और लिवर का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए विशेषज्ञों के द्वारा डाइबिटीज शुगर के मरीजों के लिए नियमित रूप से ब्लड शुगर लेवल की जांच करने की सलाह दी जाती है। E.C.G इलेकट्रोकार्डियोग्राम एक चिकित्सा परीक्षण है। जो हृदय में विद्युत संकेतों को मापता है। इसका उपयोग हृदय की समस्याओं का पता लगाने के लिए और हृदय के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए किया जाता है। इसलिए हृदय से संबंधित मरीज को E.C.G जांच आवश्यक रुप से करनी चाहिए।
स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी क्या है?
सन 2012 में युवा डॉक्टर और कुछ परोपकारी व्यक्तियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी की स्थापना की गई। उच्च गुणवत्ता वाली धर्मार्थ सेवा प्रदान करने के अपने मिशन को जारी रखते हुए इस संस्था ने देहरादून से 40 किलोमीटर दूर और हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों की सीमा पर स्थित एक आदिवासी बहुल गांव धर्मावाला से अपनी इस निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं देने की यात्रा की शुरुआत की। वंचित आदिवासी जरूरतमंदों और तीर्थराज यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति से अधिक अस्पतालों का निर्माण कराया और धर्मा वाला में एक बेहतर हॉस्पिटल का निर्माण भी हुआ। वर्तमान में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के द्वारा उत्तराखंड राज्य में 11 धर्मार्थ अस्पताल चलाए जा रहे हैं जिनमे से 4 धर्मार्थ हॉस्पिटल चारों धामों के निकट चलाए जा रहे हैं। सोसाइटी अपने धर्मार्थ अस्पतालों के अलावा भी विभिन्न परोपकारी गतिविधियों में शामिल रहती है जैसे दूरदराज और पहाड़ी दुर्गम क्षेत्रों में सामुदायिक चिकित्सा शिविर आयोजित करना। और शिक्षागत गतिविधियां स्वालंबन अभियान और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करना। सोसाइटी का आदर्श वाक्य "नर सेवा नारायण सेवा" है। सोसाइटी के द्वारा संचालित अस्पताल निम्न हैं-
- स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ अस्पताल, गंगोत्री
- स्वामी रामप्रकाश धर्मार्थ अस्पताल, हरिद्वार
- स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ अस्पताल, पेटशाल (जागेश्वर)
- श्री माधव अस्पताल, नारायणकोटि, रुद्रप्रयाग ( केदारनाथ)
- स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय, बड़कोट
- डॉ. नित्यानंद अस्पताल, मनेरी
- स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ अस्पताल, बद्रीनाथ धाम
- स्वामी विवेकानन्द चैरिटेबल अस्पताल, धर्मावाला
- स्वामी विवेकानन्द हेल्थ केयर सेंटर, करोल बाग, दिल्ली
- उदासीनाचार्य श्री चंद्रा चैरिटेबल हेल्थ सेंटर, डुमेट, देहरादून
- स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ अस्पताल, पीपीपलकोटी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें