प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Tungnath Chopta में बर्फबारी के मौसम के साथ नजारा मनमोहक हुआ, इस समय प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तुंगनाथ में सुबह से सुहावना मौसम रहा , दोपहर में बर्फबारी शुरू हुई, इस दौरान पर्यटक बहुत खुश नजर आए, पर्यटक बर्फबारी में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए बहुत खुश नजर आए। यहां जाने के लिए सड़क के किनारों पर खूबसूरत नजारे के साथ बर्फ नजर आई।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Tungnath Chopta जाने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचना होगा । उसके बाद अगस्त्यमुनी, ऊखीमठ होते हुए चोपता मे जाना होगा। यहां पहुंचने के बाद पर्यटकों को पैदल यात्रा करके तुंगनाथ मंदिर में पहुंचना होता है, शीतऋतु में इस पैदल मार्ग में बर्फ जमी रहती है, बर्फ की सफेद चादर इस पर्यटक स्थल को और अधिक सुंदर बना देती है। चोपता पहुंचने के 1 से 2 कीलोमीटर की चढ़ाई के बाद चंद्रशिला चोटी पर पहुंचा जाता है, इस चोटी की ऊंचाई 3690 मीटर /12110फीट है।
Tungnath Chopta की खूबसूरती
Tungnath Chopta पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड में बेहद ही प्रसिद्ध है। यहां हर वर्ष हजारों लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। और यहां घूमते - फिरते हैं। और वर्तमान में इस क्षेत्र में यूट्यूबर बहुत अधिक मात्रा में आते हैं और वीडियोग्राफी करते हैं। यह स्थान सिर्फ पर्यटन की दृष्टि से ही प्रसिद्ध नहीं है। यह स्थान धार्मिक पर्यटन स्थल है। यहां पर धार्मिक पर्यटन स्थल का अर्थ है कि वह स्थान जो धर्म की दृष्टि से भी प्रधान हो और पर्यटन की दृष्टि से भी प्रधान हो। इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल Tungnath Chopta में भगवान शिव की भुजाओं की पूजा की जाती है, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब पांडवों ने महाभारत में नरसंहार किया तो भगवान शिव पांडवों से रुष्ट हो गए थे, तब भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पांडवों ने इस मंदिर का निर्माण करवाया। यह स्थान प्रकृति की सुंदर झलक दिखाता है। इस स्थान पर चलने वाली शीत हवाएं तन के साथ मन को भी शीतलता प्रदान करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें