अखिल भारतीय किसान सभा जनपद - रुद्रप्रयाग एवं लाल झंडा मजदूर यूनियन गौरीकुंड जनपद - रुद्रप्रयाग द्वारा संयुक्त आम बैठक स्थान - होटलगायत्री पैलेस गुप्तकाशी में दिनांक 9 फरवरी 2025 को आयोजित की गई। जिसमें गंगाधर नौटियाल जी ने आत्मविश्वास के साथ अपनी बात को रखा और सरकार से कुछ मांगे रखने की बातें सामने रखी। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी भी इस संयुक्त बैठक का हिस्सा रहे, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केदार घाटी के लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है एक तरफ सरकार अपनी मनमानी करती जा रही है, तो दूसरी तरफ आम जनता सरकारी अफसर के डंडों से डर रही है यही देखते हुए आज अखिल भारतीय किसान सभा और लाल झंडा मजदूर यूनियन गौरीकुंड के द्वारा संयुक्त बैठक आहूत की गई, जिसमें मुख्य मुद्दा यह रखा गया कि- केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट को तत्काल रूप से बंद किया जाना चाहिए और दूसरा मुख्य मुद्दा घोड़ा खच्चर संचालन का कार्य कश्मीरी संस्था से हटाकर जिला पंचायत को दिया जाना चाहिए।
इसके बाद अन्य मांगे भी रखी गई जिसमें यात्रा का समय सुबह के 5:00 बजे से शाम के 8:00 तक रखने की बात की गई।
यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सलीकरण करने की बात भी की गई और साथी इसमें यह मांग भी रखी गई की जो पंजीकरण काउंटर हरिद्वार और ऋषिकेश में बनाए गए है उनके स्थान पर रुद्रप्रयाग जनपद के अंतर्गत पंजीकरण काउंटर बनाए जाए, जिससे कि स्थानीय स्तर पर टूरिस्ट आ सके और केदार घाटी की आजीविका बरकरार रहे।
नेशनल हाईवे का कार्य भी पूरा किया जाए जो कि आधा अधूरा छूट रखा है।
केदारनाथ में आवत जात परंपरागत रूप से होनी चाहिए, स्थानीय लोगों को पुलिस और प्रशासन के अनावश्यक हस्तक्षेप के बिना अपना व्यवसाय करने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए।
बिना पंचायतों की अनुमति के अतिक्रमण बंद करने की बातों को भी मांगपत्र मे सामिल किया गया।
गंगाधर नौटियाल जी ने संविधान को आधार मानते हुए कहा कि जनतंत्र है जनतंत्र में जनता की सुनी जाएगी ना की किसी पूंजीपति की। उनका कहना था कि केदारनाथ में चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आपदा पुनर्वास के लिए आए धन को पूंजीपतियों के हाथों में दिया जा रहा है। केदारनाथ में कार्य करना एक अच्छी बात है लेकिन जो पुनर्वास के लिए धन आ रखा है उस धन को प्रभावितों के पुनर्वास में ही लगाया जाना चाहिए ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें