बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

केदारनाथ ट्रेड यूनियन ने शांति पूर्ण तरीके से ऊखीमठ में रैली का किया आयोजन

न्यूज़ केदारखण्डी ऊखीमठ तहसील में अवतार सिंह के नेतृत्व में शांति पूर्ण तरीके से एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें केदारनाथ के लघु व्यापारी और मजदूर संघ के अधिकारों का मुद्दा रखा गया था । 31 जुलाई 2024 को केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा के कारण केदारनाथ के स्थानीय मजदूर और व्यापारियों का रोजगार ठप हो गया था जिसके लिए सरकार ने 9 करोड़ 80 लाख रुपए की धन राशि देने का वायदा किया था लेकिन अभी तक यह राशि सिर्फ कुछ गिने-चुने लोगों को ही मिल पायी हैं। इस रैली का नेतृत्व करता अवतार सिंह नेगी का कहना है कि जिन लोगों का नाम इन सूची में आ रहे हैं उनमें क्या विशेषता है और जिनका छूट रहा है वह किस कारण से छूट रहा है।

 

News Kedarkhandi



   रैली का नेतृत्व करता अवतार सिंह नेगी ने कहा कि यहां पर मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं हूं मैं सिर्फ एक गरीब मजदूर और लघु व्यापारी हूं, मुझे किसी दल से जोड़कर के लोग सिर्फ दलगत राजनीति करना चाहते हैं। वास्तव में बात बिल्कुल सही है 8 महीने बीत चुके हैं और प्रशासन सिर्फ अपनी मनमानी कर रहा है। इस धनराशि को हड़पने के लिए सत्ता दल के जनप्रतिनिधियों को सक के दायरे में लिया जा रहा है‌ ।    


     पूरे ऊखीमठ में शांति पूर्ण तरीके से सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई, क्रांतिकारियों की जय - जयकार की गई, और मजदूर एकता के नारे लगाए गए ‌ । तहसीलदार महोदय ने एक हफ्ते का समय मांगा है, इस बीच इस समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा है। लेकिन ट्रेड यूनियन का कहना है कि यदि एक हफ्ते में समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो इसके बाद अनसन किया जाएगा। सीधे शब्दों में कहा जाए तो सरकार को चेतावनी दी गई कि आम जनता सरकार बन सकती है तो उसे गिरा भी सकती हैंं।

केदारखण्डी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

जुड़े



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें